मंगलवार, 3 जनवरी 2017

सावित्रीबाई फुले : जन्म दिवस



                             

     सावित्रीबाई फुले
 (3 जनवरी 1831 – 10 मार्च 1897)
                भारत की एक समाज सुधारिका एवं  मराठी  कवयित्री थीं ।
उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा के लिए बहुत से कार्य किए। सावित्रीबाई भारत के प्रथम कन्या विद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य की अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने अछूत बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की । 
सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था ।
सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछात मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की प्रथम कवियत्री के रूप में भी जाना जाता था ।
'सामाजिक मुश्किलें
वे स्कूल जाती थीं, तो कुछ लोग पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 160 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था तब विद्यालय खोलना एक कठिन कार्य था.
महानायिका
सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फैंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।
1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में ।
निधन
10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया । प्लेग महामारी में सावित्रीबाई प्लेग के मरीज़ों की सेवा करती थीं । एक प्लेग के छूत से प्रभावित बच्चे की सेवा करने के कारण इनको भी  संक्रमण के कारण हुआ .
साभार :-  विकी पीडिया 



सोमवार, 2 जनवरी 2017

प्रगल्भ प्रतियोगिता में संभागीय बालभवन के बच्चों ने जीते सर्वाधिक पुरस्कार


         
 शासकीय केन्द्रीय ग्रंथालय व संभागीय बाल भवन के विशेष सहयोग मार्गदर्शन एवं  सोशल एक्टिविस्ट व लेखक अनुराग त्रिवेदी एहसास के संयोजन में चार विधाओं में चलने वाली प्रतियोगिता –“ प्रगल्भ प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य था  सृजनात्मक बाल प्रतिभाओं की क्षमता का संवर्धन एव कला में  मौलिकता को निखारना था जिसके लिये भिन्न भिन्न प्रयोगों का सहारा लिया गया  जैसे गायन विधा सभी प्रतिभागियों की ज़िम्मेदारी थी कि वे जबलपुर अथवा मध्यप्रदेश के  साहित्यिक मनीषियों के लिखे गीतों को चुनें ।  इस प्रयोग से   जबलपुर के  साहित्यनुरागीयों एवम  सृजनधर्मियों में   प्रतियोगिता को अनूठा निरूपित किया  मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर ने कहा कल्पना से अधिक अच्छा कार्यक्रम हुआ है इस तरह का यह प्रयोग बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को बढाने के साथ उनके बोद्धिक स्तर पर भी अच्छा प्रभाव डालेगी। अनूठे इस प्रयास को ऐसे ही निरंतर करते रहें और प्रयास करें कि सभी संस्कारधानी के लोग सारस्वत अनुष्ठान से जुडें और संयोजन  मे मदद करें।“ 
चित्रकला विधा के पूर्व  प्रतिभागियों को 12 मिनट की कहानी सुनाई गई । दो घंटे का समय दिया गया कि
प्रतिभागी अपने ब्रशों से मन के भावों को चित्र में उभारें। निर्णायक श्रीमती मीनल ज़रगर, राजेश त्रिवेदी अरुणकांत पांडे ।

लेखन विधा में युवा चित्रकार शुभमराज अहिरवार (बाल श्री पुरस्कार विजेता) ,   द्वारा बनाया चित्र रखा गया जिसे देखकर 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.  
थियेटर : इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी  रंगकर्मी को किसी ऐतिहासिक चरित्र अथवा घटना, या सामाजिक चरित्र को  5 मिनट में मंच पर सजीव करना था।  
                             
प्रतियोगिताओं में अतिथि के रूप में जबलपुर नगर की विशिष्ठ हस्तियां उपस्थित रहीं जिनमे   संगीतकार  श्रीमती तापसी नागराज, श्री मुरलीधर नागराज , श्री  सिद्दार्थ गोतम, विवेकचतुर्वेदी  वरिष्ठ चित्रकार कामता सागर, वरिष्ठ चित्रकार सुरेश श्रीवास्तव, आशुतोष असर, मनीष तिवारी,सोहन सलिलराघवेन्द्र द्विवेदी डा आस्था बिल्लोरे (जयपुर) की उपस्थिति विशेष उपलब्धि रही. 

कार्यक्रम  सफलता पूर्वक संचालन- अनुभूति द्विवेदी, प्रगति पांडेगरिमा शुक्ला, वाणी गुप्ता ने किया और दिव्या गुप्ता राहुल मिश्रा रवि विशाल पंकज गुप्ता राजेश अवतार आनंद धनजय सुमित ने किया।
                          
                   कार्यक्रम को ग्रंथालय और एवम  बालभवन से हर सम्भव सहयोग दिया ग्रंथपाल हर्षिता डेविड,  विरेन्द्र पटेल,   , तृप्ति गोखले, शिप्रा सुल्लेरे, सोमनाथ सोनी, इन्द्र पांडे, मनीषा तिवारी, दुर्गेश यादव, अमित जाट, श्रीमती  विजयलक्ष्मी अय्यर,श्रीमती मीना  सोनी मेडम,अरुण तिवारीटेकराम जी, सीता देवी और प्रवीण यादव का प्रभावी सहयोग रहा 


बुधवार, 21 दिसंबर 2016

बालभवन जबलपुर में कार्यशाला एवं ऑडिशन


प्रगल्भ प्रतियोगिता हेतु ऑडिशन  दिनांक 22.12.2016 को 
संभागीय बालभवन जबलपुर  एवं शासन केद्रिय गंथालय के तत्वाधान में दिनांक 29 से 31 दिसंबर तक चलने वाली प्रगल्भ प्रतियोगिताओं में गायन हेतु आडीशन दिनांक 22.12.2016 प्रातः 2 बजे से  शाम 5 बजे तक संभागीय बाल भवन  परिसर  गढ़ाफाटक जबलपुर में आयोजित है।
समूहगान एवं एकलगान के प्रतिभागी  अंतिम चयन हेतु  हिस्सा ले सकते है । आयुवर्ग 5 से 14 ,15 से 18 एवं 19 से 80  तक के प्रतिभागी संभागीय बाल भवन में प्रातः 2 बजे के पूर्व तक पंजीयन करा सकते है । आडीशन में केवल गैर फिल्मी, स्थानीय अथवा प्रदेश के गीतकारों के गीत ही मान्य होगें। तदाशय की जानकारी देते हुए श्री अनुराग  त्रिवेदी संयोजक प्रगल्भ प्रतियोगिता 2016 ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु वाटसएप नम्बर 9424925817 पर नाम  भी दिया जा सकता है। पंजीयन प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है।


टेक्सटाइल्स प्रिंटिग की परंपरागत एवं आधुनिक विधियों की कार्यशाला 24 दिसंबर 16 को

संभागीय बाल भवन एवं आसुरेट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओं  बेटी पढ़ाओं  अंर्तगत म.प्र. संस्कृतिक संचालनालय भोपाल के सहयोग से 24 दिसंबर 2016 को प्रातः 10 बजे से  टेक्सटाइल्स प्रिंटिग में परंपरागत एवं आधुनिक कलात्मक विधियों  के प्रयोग पर केन्द्रित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने हेतु अपना नाम संचालक बालभवन जबलपुर  में इच्छुक बालिकाऐं एवं गृहणियां  23 .11.2016 तक दर्ज करा सकेंगी ।
प्रेषक :- 

गुरुवार, 15 दिसंबर 2016

My window [poetry by Beenash Khan]

My window is a  flight to might 
when birds fly high above the sky 
window is open everyday
enlightens the destiny when reaches the sun's ray 
window is made of glass 
through that you can see your garden grass 
my window is very nice
I sit on it , study which makes me wise

  Beenash Khan

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

जबलपुर बालभवन की श्रेया और अभय को राष्ट्रीय बालश्री एवार्ड 2015

जबलपुर के खाते में 2015 के दो बालश्री एवार्ड
जबलपुर बालभवन की श्रेया और अभय के साथ छिंदवाडा की फातिमा खान  ने श्रेष्ठता साबित की, बालभवन की सतत गतिविधियों की वजह से मिली सफलताएं
                 श्रेया को  थियेटर एवं अभय को मूर्तिकला का राष्ट्रीय बाल श्री अवार्ड मिला राष्ट्रीय बालश्री चयन प्रक्रिया  2015 में जबलपुर बालभवन के मास्टर अभय को मूर्तिकला के लिए राष्ट्रीय सम्मान हेतु चुना गया है। जबकि बेबी श्रेया खंडेलवाल को अभिनय के लिए राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।
                   मास्टर अभय सोधिया के पिता श्री कैलाश सौंधिया प्राईवेट संस्थान में कार्यरत है। मध्यम वर्गीय परिवार से संबंधित  अभय फाइन आर्ट कालेज के प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है अभय  इस सम्मान को पाकर बेहद उत्साहित है उनका कहना है कि वे बालभवन में बिताये 6 वर्षें को अमूल्य दिन मानते हैं उनका कहना है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मूर्ति कला को आगे ले जावेगें अपनी सफलता का श्रेय बालभवन एवं अपनी गुरू श्रीमति रेनु पांडे को देते है .  साथ  मातापिता के सर्पोट के बिना यह उपलब्धि  संभव ही न थी  यह सम्मान वे अपनी माता शोभना सौंधिया को  समर्पित करते है ।“

                   बेबी श्रेया खंडेलवाल बालभवन की ऐसी बहुमुखी प्रतिभा  है  जो नृत्य गायन अभिनय एवं संभाषण कला में प्रवीण है । श्री विकास खंडेलवाल एवं श्रीमति अर्चना  खंडेलवाल की पुत्री श्रेया स्मालवंडर स्कूल में 8 वीं कक्षा की छात्रा है। कु. श्रेया अब तक विवेचना, रंगमंडल के नाटकों  तथा संभागीय बाल भवन के बॉबी नाटक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है ।
                   श्रेया अपनी मां अर्चना खंडेलवाल जी के सपनों को साकार करने की कोशिश कर रही है। स्मरण हो कि श्री मुकेश नारायण अग्रवाल द्वारा निर्देशित फिल्म हरपल है यहां धोखा में प्रत्यूषा बेनर्जी के बचपन का रोल निभा रहीं है । श्रेया आगे चलकर एक सफल अभिनेत्री एक अच्छी नागरिक बनना चाहती है ।




                   छिंदवाडा  से बाल श्री के लिए चयनित मिराज फातिमा खान जबलपुर बालभवन द्वारा ही नामांकित की गयी प्रतिभागी है।  संभागीय बालभवन जबलपुर इस उपलब्धि के लिए संचालक जवाहर बालभवन भोपाल श्री मति तृप्ति त्रिपाठी एवं संयुक्त संचालक सुश्री सीमा शर्मा उपसंचालक श्रीमति मनीष लुम्बा ने प्रतिभागियों को बधाईयां दी है । संचालक बालभवन ने कहा कि यह उपलब्धि संभागीय बालभवन के सभी स्टाफ एवं समस्त अविभावकों की उपलब्धि है ।

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016

झुककर सूरज उठा रहा हूँ .. मुझको झुकने की ताकत देना ......





कल रात  इशिता सीनियर और इशिता  जूनियर कलर्स के राइजिंग स्टार्स म्यूजिकल कार्यक्रम के लिए चुनने की खबर जब वाट्सएप के ज़रिये फ्लेश की तो सबका स्नेह मिला और आज यानी 09 दिसंबर 2016 शुक्रवार  को बालश्री 2015 के रिज़ल्ट की खबर को प्रिया भल्ला ने आज के दिन को  बालभवन जबलपुर का *गुडफ्रायडे* बताया . समाचार अनुसार   *बाल अभिनेत्री  श्रेया खंडेलवाल* को   *थियेटर*  के लिए तथा   *अभय सौंधिया* को मिला  *मूर्तिकला* के लिए राष्ट्रीय बालश्री एवार्ड 2015  हासिल हुआ .  
बाल अभिनेत्री  श्रेया खंडेलवाल
  
अभय सौंधिया
इस बीच शानदार नवम्बर को न भूलते हुए इन चार सितारों को न भूलूंगा जिनने दिल्ली में प्रथम स्थान पाया शानदार समूह गीत गाकर .... याद हैं न मास्टर अब्दुल रहमान अंसारी, मास्टर प्रगीत शर्मा, मास्टर चन्दन सेन, एवं आदर्श अग्रवाल... जी हाँ ये ही थे दिल्ली के विजेता 





































































Featured Post

पुरस्कार पाकर लाड़ली-लक्ष्मियों के खिले चेहरे

संभागीय बाल भवन जबलपुर में लाडली लक्ष्मी सप्ताह अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों लाडली लक्ष्मी हितग्राही बालिकाओं द्वारा बढ़ चढ...