वक्त का प्रवाह रोक वक्त ही उधार लें

आओ मीत लौट चलें  गीत को संवारने
अर्चना का वक्त है आ बतिया सुधार लें

कुछ अगर जो शेष है ,शेष जो विशेष है 
वक्त का प्रवाह रोक वक्त ही उधार लें।  

उधार लिए वक्त से ज़िंदगी सुधार लें
और  भूले बिसरों को आज हम पुकार लें

पंच  फैसले हमारी आदिम परिभाषा है
तरु तट चौपाल की पत्तियां बुहार दें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेशावर त्रासदी पर बनाई पेंटिंग देख भावुक हुए माननीय मुख्यमंत्री

बाल नाट्य शिविर : व्यक्तित्व विकास का असाधारण टूल

Lado-Abhiyan लाडो-अभियान पर केन्द्रत कार्टून्स